HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार लानी है, एकजुट होकर...

Almora News: वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार लानी है, एकजुट होकर लक्ष्य पाने को जुटें—भंडारी, कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

— अल्मोड़ा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे व पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत कांग्रेसजनों ने किया स्वागत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ चुनाव की तैयारी में जुटें। वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार लानी है। जनता अब डबल इंजन की सरकार से आजिज आ चुकी है और आशा भरी निगाहों से कांग्रेस को देख रही है। यह बात आज यहां प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कही। श्री भंडारी ने आज यहां पहुंचकर कांग्रेस के जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इससे पहले यहां पहुंचने का कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।

यहां पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री भण्डारी ने कहा कि सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 में कांंग्रेस की सरकार लाने के लिए पूरी तैयारी में जुट जाएं। इसके लिए प्रत्येक कांंग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर तक कांंग्रेस की सदस्यता करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में दस लाख सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में कम से कम दस से बारह हजार नये सदस्य बनाए जाने हैं। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर—घर जाकर जनता को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें। साथ डबल इंजन की सरकार के विफलता बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन सरकार के रहते जनता बेरोजगारी, महंगाई और अवरुद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है और जनता अब भाजपा की डबल इंजन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीद अब कांग्रेस से है और ऐसे में कांग्रेसजनों का दायित्व है कि वे एकजुट होकर धरातल पर उतरें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने भी सभी कांग्रेसजनों से सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को कांंग्रेस की रीति—नीति समझाते हुए उन्हें कांंग्रेस से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने सिवाय जुमलों के जनता को कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुटने का आह्वान​ किया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भी श्री भंडारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त वर्मा, जिला महामंत्री पवन सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष राज राजेश्वर राना, मुकेश सिंह बिष्ट, सोनू आदि का स्वागत किया गया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, पूरन रौतेला, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, गीता बिष्ट, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, यूथ कांंग्रेस जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, महेश आर्या, नारायण दत्त पान्डेय, प्रकाश चन्द्र, नरेश बाराकोटी, दीपक भट्ट, सूरज कुमार, हरेन्द्र प्रसाद, राहुल खोलिया, रोहन कुमार, शिवराज सिंह नयाल, प्रशान्त वर्मा समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments