HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में होगी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, खिलाड़ियों में उत्साह

अल्मोड़ा में होगी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, खिलाड़ियों में उत्साह

ADVERTISEMENTS

CNE ALMORA। डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोशिएशन के तत्वाधान में 08 फरवरी से राज्य स्तरीय टेबल टेनिस (Table Tennis) प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें प्रदेश के तमाम जिलों से ​टीमें प्रतिभाग करेंगी।

State level table tennis competition will be held in Almora

डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोशिएशन की बैठक में प्रस्तावित प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि आगामी 08 फरवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 को अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता को कराने का निर्णय लिया गया।

सभी जिलों की टीमें करेंगी प्रतिभाग

वक्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में हेागा। वक्ताओं ने आशा जताई कि टेबल टेनिस की इस प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और खेल को बढ़ाया मिलेगा।

बैठक का संचालन एसोशिएशन के अध्यक्ष गिरीश उप्रेती सचिव हरेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में एसोशिएशन के उपाध्यक्ष विक्रम साह, निर्मल रावत, कोषाध्यक्ष सुमित साह, अखिल रतन, हिमांशु पेटशाली, शाकिब सिद्दीकी, इमरोज खान, कमलेश कुमार, प्रदीप बनकोटी,प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments