HomeUttarakhandNainitalरामनगर न्यूज: नहीं रहे उत्तरकाशी के राज्य आंदोलनकारी विशाल ​मणि बधानी, शोक...

रामनगर न्यूज: नहीं रहे उत्तरकाशी के राज्य आंदोलनकारी विशाल ​मणि बधानी, शोक सभा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रामनगर। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विशालमणि बधानी का हदयगति रुकने से निधन हो गया है। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन के उत्तरकाशी जनपद वरिष्ठ सदस्य थे। उनके अचानक निधन से राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर है। संगठन के मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि वे इस खबर से स्तबध हैं। उत्तराखंड राज्य के पुरोधा आज हमें छोड़कर चले गए। उनके संघर्ष को सदैव याद किया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री नवीन नैथानी ने बधानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके त्याग तपस्या व बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी प्रताप ध्यानी, शेर सिंह लटवाल, हाफिज सईद, हरीश भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, इंद्र सिंह मनराल, अनिल मनराल, फजल खान व जोगेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments