HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर उपचुनाव से करें तानाशाही सरकारों को बेदखल करने की शुरूआत: हरीश...

बागेश्वर उपचुनाव से करें तानाशाही सरकारों को बेदखल करने की शुरूआत: हरीश रावत

ADVERTISEMENTS

👉 बागेश्वर के लाहुरघाटी के सलानी में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लाहुर घाटी में जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने लोगों से बागेश्वर के उप चुनाव से इसकी शुरुआत करने की अपील की।

लाहुरघाटी के सलानी में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है। गलत नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोग अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन केंद्र व राज्य सरकार सत्ता के मद में चूर हैं। उन्होंने 2024 में केंद्र व 2027 में इन तानाशाहियों की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

उन्होंने लोगों से इस उप चुनाव से ही इसकी शुरुआत कर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी,अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश एठानी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, रंजीत रावत, भैरव नाथ टम्टा, राजेंद्र टंगड़ियां, जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, ब्लाक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, भुवन पाठक, भरत फर्सवाण, बबलू नेगी, जितेंद्र मेहता, लक्ष्मण आर्या, प्रकाश कोहली, भोला दत्त तिवारी, बसंत नेगी, हरीश भट्ट, हरीश जीना, सुंदर बरोलिया, संजय फर्सवाण समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments