HomeDelhiBig Breaking - नई तैयारी में एयर इंडिया : घरेलू और अंतरराष्ट्रीय...

Big Breaking – नई तैयारी में एयर इंडिया : घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरू की बुकिंग, जल्द शुरू होंगी उड़ानें !

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण रोजाना 30 से 35 करोड़ का नुकसान झेल रही एयर इंडिया ने अब लॉक डाउन के 3 मई को खत्म होने के बाद की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने बकायदा आज से इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। अब समझा जा रहा है कि बंद हुई एयर इंडिया की उड़ानें जल्द ही शुरू हो सकती हैं। कंपनी प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा है कि यात्री 4 मई से कुछ घरेलू और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, प्राइवेट एयरलाइंस पहले ही 3 मई से बुकिंग शुरू कर चुकी हैं। ज्ञात रहे कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू दूसरे फेज का लॉकडाउन 3 मई को खत्म होने जा रहा है।
एयर इंडिया ने कहा, ‘कोरोनावायरस के संकट को देखते हुए हमने घरेलू उड़ानों के लिए 3 मई और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग पर 31 मई तक टिकटों की बुकिंग पर रोक लगाई थी। हालांकि, अब बुकिंग जारी है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में मेट्रो शहरों को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू की जाएंगी। बाद में स्थिति को देखते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हम डीजीसीए और स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। इसमें विमान में स्वच्छता, चेक-इन और बोर्डिंग के दौरान यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और विमान में सीट खाली छोड़ने संबंधी निर्देश भी शामिल हैं। इधर एक अनुमान के मुताबिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने से एयर इंडिया को रोजाना 30 से 35 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। बताया जाता है कि एयर इंडिया की डेली आमदनी करीब 60 से 65 करोड़ रुपए है। इसमें से 90% कमाई पैसेंजर ट्रैवल से होती है। कंपनी कर्मचारियों की सैलरी पर 250 करोड़ रुपए प्रतिमाह खर्च करती है। जबकि एरक्राफ्ट की लीज और रेंट पर हर माह करीब 226 करोड़ रुपये का खर्च आता है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments