HomeNationalखाटूश्यामजी में मची भगदड़ - तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल

खाटूश्यामजी में मची भगदड़ – तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS


सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी के मासिक मेले में आज सुबह भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर भेजा गया जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

घटना सुबह करीब सवा पांच बजे की है। आज एकादशी का पर्व होने से खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले दो दिन से जमा है। सुबह जब मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और तीन महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मोदी ने सीकर में खाटू श्याम हादसे पर दुःख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में सोमवार सुबह मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटनापर दुःख जताया।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

खाटूश्यामजी में मची भगदड़ – तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर घायल – मोदी ने जताया दुःख

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments