HomeUttarakhandNainitalHaldwani : एसएसपी ने कुछ इस तरह दी दीवाली की शुभकामनाएं, ड्यूटी...

Haldwani : एसएसपी ने कुछ इस तरह दी दीवाली की शुभकामनाएं, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिले चेहरे…

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत हल्द्वानी शहर के बाजारों में पहुंचने वाले खरीददारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों को आज प्रियदर्शिनी एसएसपी नैनीताल स्वयं दीपावली की बधाइयां/शुभकामनाएं देने विभिन्न ड्यूटी पॉइंटों पर पहुंची।

इस दौरान उनके द्वारा ड्यूटी पर लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को दीपावली त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण एवं जलपान इत्यादि की व्यवस्था भी कराई गई तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी नैनीताल द्वारा बताया गया, कि आम-जनमानस की भांति पुलिस भी समाज का एक हिस्सा है। चूंकि त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के चलते पुलिसकर्मी किसी भी त्योहार को अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते। जिसके चलते वह पुलिस परिवार का मुखिया होने के नाते उनके द्वारा जवानों के ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

धामी सरकार ने अब इन कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, मिल रहा बोनस

पुलिस की कड़ी मेहनत एवं सुगम यातायात संचालन के कारण त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की कोई छुटपुट घटनाये घटित नहीं हुई साथ ही यातायात संचालन पूर्ण रूप से सुगम एवं सुचारू रहा।

भ्रमण के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, शांतनु पाराशर, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित संबंधित थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Uttarakhand : पानी का टैंकर छोड़ लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा गम्भीर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments