HomeBreaking Newsदेर रात सड़कों पर SSP, "ऑपरेशन रोमियो" से अराजकता पर कसी लगाम

देर रात सड़कों पर SSP, “ऑपरेशन रोमियो” से अराजकता पर कसी लगाम

ADVERTISEMENTS

महिला सुरक्षा व यातायात अनुशासन को मिला नया बल

सीएनई रिपोर्टर । नैनीताल

महिला सुरक्षा, सार्वजनिक शालीनता व यातायात अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में देर रात्रि एक विशेष चेकिंग अभियान “ऑपरेशन रोमियो” चलाया गया। एसएसपी स्वयं सड़कों पर उतरकर कमान संभालते दिखाई दिए, जबकि एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र सहित पुलिस बल ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग व अशांति फैलाने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और होटल परिसरों में गहन चेकिंग की।

मुख्य कार्यवाहियाँ — अपराधियों पर नकेल

  • ड्रंक एंड ड्राइव में 17 चालक गिरफ्तार, 17 वाहन सीज
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और नशे के सेवन पर 93 चालान, ₹29,250 का जुर्माना
  • कुल 144 चालान, काली फिल्म व मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्रवाई
  • अवैध नशीले पदार्थ, अवैध हथियारों की तस्करी की आशंका में वाहनों की कड़ी जांच
  • मीणा ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक मर्यादा भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा न जाए, साथ ही महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

हल्द्वानी में सघन चेकिंग

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा और थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी ने गोलापार, पनचक्की, दमुआदुंगा क्षेत्रों में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया।

  • सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने पर 13 चालान, ₹6250 जुर्माना
  • ड्रंक एंड ड्राइव में 16 चालक गिरफ्तार, 01 वाहन सीज
  • मल्लीताल क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई
  • एसपी क्राइम जगदीश चंद्र के नेतृत्व में सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल व अन्य थाना प्रभारियों ने मल्लीताल क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया।
  • चेकिंग रिक्शा स्टैंड, सीआरएसटी रोड, कैपिटल सिनेमा, ठंडी सड़क, अंडा मार्केट, रजा, क्लबारायल, होटल कम्पाउंड, रायल होटल, पोस्ट ऑफिस के पीछे, गाड़ी पड़ाव, गोलघर, सनवाल स्कूल रोड, घोड़ा स्टैंड, बी.डी. पांडे के पीछे, मस्जिद तिराहा, अयारपाटा पैदल मार्ग, पर्दाधारा रोड, अरोमा होटल, मन्न महारानी, चर्च कम्पाउंड और सुखाताल क्षेत्रों में की गई।
  • सार्वजनिक स्थानों पर नशा व अराजकता फैलाने पर 80 चालान, ₹23,000 जुर्माना
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई
  • ड्रंक एंड ड्राइव में 01 गिरफ्तारी, 02 वाहन सीज

पुलिस की अपील

  • नशे से दूर रहें
  • यातायात नियमों का पालन करें
  • सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन व शांति बनाए रखें
  • अपराध व अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments