HomeBreaking Newsचढ़ा एसएसपी मीणा का पारा, 06 चौकी प्रभारी सहित 10 कार्मिक लाइन...

चढ़ा एसएसपी मीणा का पारा, 06 चौकी प्रभारी सहित 10 कार्मिक लाइन हाजिर

ADVERTISEMENTSAd

🔥 किसी को​ मिली शाबासी तो किसी को लगाई फटकार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा यहां स्टेडियम के सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में जनपद की कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने जहां अच्छा काम करने वालों को शाबासी दी, वहीं लापरवाही बरतने पर 08 एसआई व 02 कांस्टेबलों को लाइन हाजिर भी किया।

अपराध गोष्ठी में SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कसे पैंच
अपराध गोष्ठी में SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कसे पैंच

केवल आंकड़ों तक सीमित न हो कार्रवाई

गोष्ठी में एसएसपी ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने की दिशा में सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि नशे के तस्करों की तस्करी चैन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

श्री मीणा ने कहा कि कार्मिक NDPS और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम उठाएं। ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को आदेश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में कोई कसर न छोड़ें।

पुरुस्कृत एवं लाइन हाजिर की कार्यवाही

एसएसपी ने कहा कि जो पुलिसकर्मी NDPS अधिनियम और नशे की तस्करी के खिलाफ अच्छी कार्यवाही करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

चार अधिकारियों को मिली शाबासी, प्रशस्ति पत्र

इसी क्रम में अच्छा कार्य करने वाले 04 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इन्हें मिला सम्मान —

  1. SSI दीपक बिष्ट लालकुंआ
  2. SSI मनोज नयाल कोतवाली रामनगर
  3. SI गगनदीप थाना भीमताल
  4. SI मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा को

लापरवाही बरतने पर इन पर हुई कार्रवाई

वहीं 08 उनि एवं 02 कांस्टेबलों को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया। जिनमें उनि बबीता थाना हल्द्वानी, उनि श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उनि प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, थाना हल्द्वानी, उनि विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, थाना हल्द्वानी, उनि जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टीपी नगर, थाना हल्द्वानी उनि भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, थाना हल्द्वानी, उनि देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, उनि रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी ANTF के कांस्टेबल अरविंद कार्की तथा कांस्टेबल नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए कदम उठाने को कहा। कहा कि पुलिस अधिकारी जागरूकता अभियान चलायें और कड़ी कार्यवाही करें। SSP ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें ताकि नशे के खिलाफ जनपद में प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

साइबर फ्रॉड, गृहभेदन व वाहन चोरी पर कार्यवाही

सभी थाना प्रभारियों को साइबर ठगी और वाहन चोरी के मामलों में सक्रियता दिखाने, क्षेत्र में हुई चोरियों के शीघ्र खुलासे हेतु सम्बंधित अधिकारियों को धड़पकड़ के निर्देश दिए गए। एवं चोरी किये वाहनों की रिकवरी में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पर कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर लोडिंग एवं रेश ड्राइविंग पर अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए।

पुलिस कार्यप्रणाली और लंबित विवेचनाओं में सुधार

थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए सर्कल ऑफिसर्स को जिम्मेदारी सौंपी। लंबित विवेचनाओं और मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारियों को निर्देश दिए गए। कहा कि पुलिसिंग के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। एसएसपी ने कई थाना/चौकी प्रभारियों को फटकार लगाई और 15 दिनों के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद, नरेंद्र सिंह कुंवर सी०एफ०ओ० नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जितेन्द्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, चंद्र शेखर भट्ट आशुलिपिक, पूरन आगरी रीडर सहित सभी थाना प्रभारी/शाखा/चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments