HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: मतगणना केंद्र पर पहुंच एसएसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस...

Almora News: मतगणना केंद्र पर पहुंच एसएसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल को किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने मय फोर्स के मतगणना केंद्र पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने मतगणना ड्यूटी के लिए स्थान चिन्हित करते हुए बैरिकेटिंग बढ़ाने, एन्ट्री गेट तथा अन्य गेट पर तैनात पुलिस बल से पूछताछ की और रजिस्टर चैक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही कुछ पॉइन्टों पर अतिरिक्त ड्यूटी तैनात करने के निर्देश दिये।

स्ट्रॉग रूम परिसर सीएपीएफ/पीएसी/पुलिस तीन लेयर सुरक्षा के साथ 24×7 तैनात सभी को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिये गये।पीडब्लूडी के जेई को परिसर एवं चिन्हित स्थानों के कुछ पॉइन्टों पर अतिरिक्त बैरिकेटिंग के निर्देश दिये। एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया और लाइव रिकार्डिंग/बैकअप आदि चैक करते हुए ऑपरेटर को 24 घण्टे कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आपरेशन ओशीन जोशी, प्रतिसार निरीक्षक जीतेन्द्र पाठक, समेत कमल पाठक, अरूण कुमार, संजय पाठक, उमाशंकर पाण्डेय, हर्ष नेगी सहित आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments