HomeUttarakhandAlmoraSports News : योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन बैडमिंटन ओपन 2022, लक्ष्य सेन क्वार्टर...

Sports News : योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन बैडमिंटन ओपन 2022, लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CNE REPORTER

YONEX GAINWARD German Open 2022

Lakshya Sen in quarterfinals

मुएल्हीम, जर्मनी में चल रही योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन ओपन -2022 वर्ल्ड के 12 वें नम्बर के खिलाड़ी अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन कर प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर 5 व ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता अन्थोनी गिन्टिंग को आसानी से 21-7 व 21-9 से हराकर कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। यह प्रतियोगिता गत 08 मार्च से शुरू हुई थी तथा 13 मार्च तक जारी रहेगी।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पहले चक्र में लक्ष्य ने थाईलैंड के खिलाड़ी केन्ताफोंन वान्ग्चारोंन को 21-6 व 22-20 से हराया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक व इंडिया ओपन का ख़िताब अपने नाम करने के साथ उनका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।कवार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला हमवतन एच एस प्रोनोय से होगा।

लक्ष्य से के साथ भारतीय कोच के रूप में उनके पिता डी के सेन हैं। जर्मन ओपन के बाद लक्ष्य से इंग्लैंड में 16 से 20 मार्च तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित आल इंग्लॅण्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

पिछली बार लक्ष्य आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के कवार्टर फाइनल में में पहुचे थे। लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार , खिलाडिओं व खेल प्रेमिओं ने हर्ष जताया है। साथ ही उनके कोच व पिता डीके सेन को शुभकामनाएं देते हुए आगामी कवार्टर फाइनल मैच हेतु बधाई प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments