HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: प्रवक्ता दीप जोशी को प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान...

Bageshwar News: प्रवक्ता दीप जोशी को प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र ने राइंका के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी को प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022 से सम्मानित किया है। यह सम्मान बीते बुधवार को उन्हें आइआरडीटी परिसर देहरादून में शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रदान किया।

गुरुवार को शिक्षक जोशी का विक्टर मोहन जोशी राइंका परिसर पर शिक्षकों ने भी सम्मान किया। पुरस्कार लेकर पहुंचे शिक्षक जोशी ने बताया कि शिक्षा मंत्री के अलावा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ओपीएस नेगी, मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियान पद्मश्री सच्चिनानंद भारती, प्रो. अनीता रावत, डा. केडी पुरोहित ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, शाल, प्रतीक चिह्न के अलावा 11 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के 12 शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए पर्यावरणीय शैक्षिक कार्यक्रमों के संयोजन, विज्ञान लोक व्यापीकरण के कार्यक्रम, विज्ञान शिक्षा के प्रसार में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व शिक्षक जोशी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2009, शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार 2008, उत्कृष्ट विज्ञान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए उनके विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों के योगदान को देखते हुए विद्यालय के तरुश्री सम्मान से भी पूर्व में सम्मानित किए गए हैं। उनकी उपलब्धि पर मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, प्रचार्य डाइट डा. शैलेंद्र धपोला, डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी, बीईओ मदन मोहन जोशी, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments