HomeBreaking Newsअयोध्या : बिहार से दिल्ली लौट रहे पीएम मोदी की SPG सुरक्षा...

अयोध्या : बिहार से दिल्ली लौट रहे पीएम मोदी की SPG सुरक्षा वाहन क्षतिग्रस्त

ADVERTISEMENTS

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना स्थित नेशनल हाइवे पर बिहार से दिल्ली लौट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एसपीजी सुरक्षा में लगे 27 सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रहा वाहन एक ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गए। जिससे एसपीजी सुरक्षा में लगा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुरुवार को एसपीजी सुरक्षा में लगे बस सहित सात वाहन सुरक्षा कर्मियों को लेकर बिहार से दिल्ली के लिए लौट रहा थे। इस बीच नेशनल हाइवे पर रास्ते में अरकुना के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए।

इसके चलते एसपीजी सुरक्षा में लगा वाहन बस क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सुरक्षाकर्मी समेत अन्य वाहन चालक और यात्री बाल-बाल बच गए।रौनाही थाने के एसएसआई शमशाद अली ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे दो वोल्वो बस सहित सात वाहनों का काफिला अरकुना के पास ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में एक दूसरे से टकरा गए। आरोप है कि काफिले के वाहन चालक ने टैक्टर को किनारे चलने का इशारा किया। लेकिन घबराकर ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा लिया। गनीमत है कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments