HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, 02 की मौत, 01...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, 02 की मौत, 01 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुड़की

दो बाइकों की आमने—सामने की हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है, जबकि तीसरे युवक को गम्भीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया है।

यह घटना रुड़की के मेहवड पुल के पास की है। गत देर रात यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मेहवड पुल के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों बाइकों में सवार युवक लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गये। यह देश आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसर दो बाइकों में तीन युवक सवार थे, जिनमें से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां ​सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने 02 युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दीपक पुत्र इलम सिंह निवासी शक्ति विहार, रुड़की के रूप में हुई है, वहीं दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, भर्ती घायल की हालत भी गम्भीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments