HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर में चला विशेष सफाई अभियान, जनजागरुकता

अल्मोड़ा: नगर में चला विशेष सफाई अभियान, जनजागरुकता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम की पहल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम के तहत आज नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा नगर क्षेत्र के विविध मार्गों व वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें जन सहयोग भी मिला। राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह अभियान नगर निगम के नगर आयुक्त के निर्देशन में चला।

नगर निम के सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज नगर क्षेत्र के पाण्डेखोला, खोल्टा, लोअर माल रोड, माल रोड, पुलिस लाईन धारानौला, एनटीडी, एलआर साह रोड, पटाल बाजार व चम्पानौला सहित नगर के विभिन्न मुहल्लों एवं मार्गों में विशेष सफाई अभियान चला। उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर की जनता को शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए जागरूक भी किया गया। जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा जनसामान्य ने सफाई अभियान में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। इस विशेष सफाई अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, पर्यावरण पर्यवेक्षक रतनसिंह, अजय, अविनाश, दीपक, राजेन्द्र, राजेश, अनिल, तथा डेएनयूएलएम के रमेश तिवारी, स्वयं सहायता समूह के गीता जोशी, शांति जोशी, जया पाण्डे, प्रीति जोशी, भगवती जोशी आदि कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments