HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : जिलेभर में विवाह पंजीकरण के लिए लगेगा विशेष शिविर

हल्द्वानी : जिलेभर में विवाह पंजीकरण के लिए लगेगा विशेष शिविर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 से 30 अप्रैल 2025 तक जिलेभर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यह शिविर उन सभी नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी हैं, जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है। उन्हें UCC लागू होने की तिथि 27 जनवरी 2025 से आगामी 6 माह की अवधि के भीतर अनिवार्य रूप से विवाह पंजीकरण कराना होगा। इसी उद्देश्य से जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में समन्वित रूप से यह शिविर अभियान संचालित किया जा रहा है।

इन शिविरों का आयोजन जिला कार्यालय नैनीताल, नगर निगम हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, धारी, श्री कैंची धाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल सहित सभी खंड विकास कार्यालयों में किया जाएगा। यहां शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक तथा जन सेवा केंद्र संचालकों की सहायता से सरल और सुगम रूप से विवाह पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने बताया कि यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ करेगी और नागरिकों के वैवाहिक अधिकारों को कानूनी सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर स्थल पर तय तिथियों में उपस्थित होकर इस विशेष सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसी भी तकनीकी या पंजीकरण संबंधी समस्या के समाधान के लिए संदीप शर्मा, स्टेट हेड, CSC-SPV (मोबाइल: 9816169336) से संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments