HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज़ : हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी के विरोध...

हल्द्वानी न्यूज़ : हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में सपा का बुद्धपार्क में धरना

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हाथरस युवती के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने बुद्धपार्क में धरना दिया। उन्होंने हैवानियत की हदें पार करने वाले दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शुऐब अहमद के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार को बुद्धपार्क में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि देश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

आए दिन दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। सरकार की लापरवाही की वजह से ही अपराधों का ग्राफ बढ़ने लगा है। हाथरस में हुई हैवानियत गिरती हुई कानून व्यवस्था को उजागर करती है। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल को किसान विरोधी करार दिया।

उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों को साहूकारों और उद्योगपतियों का गुलाम बना देगा। बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी जिक्र नहीं है। ऐसे में किसानों का शोषण होना लाजमी है। इस बिल से मंडी का भी अस्तित्व में खत्म हो जाएगा। उन्होंने कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। धरने के दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, कुलदीप भुल्लर व रमेश कांडपाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

हल्द्वानी : नवीन मंडी में तीन बच्चों के पिता पीआरडी जवान ने रौंद दी मंडी कर्मचारी की बेटी की आबरू

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव

हल्द्वानी : गोरापड़ाव में नवयुवक से हैवानियत के दो आरोपी गिरफ्तार, केस में पुलिस ने कुकर्म के प्रयास की धाराएं बढ़ाई, पीड़ित के बयानों का इंतजार

रुद्रपुर ब्रेकिंग : हादसे में घायल युवक की मौत के बाद मेडिसिटी चिकित्सालय में परिजनों का हंगामा, पुलिस मौके पर मौजूद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments