HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे उधम सिंह नगर, तैयारीयों...

लालकुआं : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे उधम सिंह नगर, तैयारीयों में जुटे कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 फरवरी को उधम सिंह नगर जिले में पहुंचेंगे। इस दौरान वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होगें। वहीं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड आगमन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता तैयारी में जुट गए हैं।

यहां उत्तराखंड समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 फरवरी को 10:30 बजे लखनऊ से प्राईवेट विमान द्वारा पंतनगर के लिए रवाना होगें। जिसके बाद लगभग 11:45 बजे वह ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकांत में बात भी करेंगे और उत्तराखंड प्रदेश का फीड बैक लेंगे।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 बजे पंतनगर से अखिलेश यादव कार द्वारा मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के लिए प्रस्थान करेगें, उन्होंने कहा कि इससे पहले रुद्रपुर पहुंचते ही सपा कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया जायेगा। जिसके बाद अखिलेश यादव कार द्वारा ठाकुरद्वारा को प्रस्थान करेंगे।

यहां अखिलेश यादव ठाकुरद्वारा के विधायक नवाबजान खान के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होगें और वरवधु को अपना अशीर्वाद देगें। वहीं उक्त कार्यक्रम के बाद वह पंतनगर एयरपोर्ट से 3:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगें जहां शाम 4:45 बजे वह लखनऊ पहुचेंगे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का कार्यक्रम आने के बाद सपा नेता उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं, तथा जगह-जगह पर उनके स्वागत को लेकर तैयारी चल रही है। फिलहाल इस दौरान किसी भी प्रकार की रैली एवं सभा आयोजित नहीं की जायेगी। इधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments