HomeNationalसाउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, 2 महीने पहले मां...

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, 2 महीने पहले मां ने ली थी अंतिम सांस

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली| साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज (15 नवंबर) सुबह 4 बजे कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसकी वजह से उनको 14 नवंबर को हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में एडमिट भी कराया गया था। अब इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है।

वेंटिलेटर पर चल रहा था कृष्णा का इलाज

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कृष्णा के बारे में बात करते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बताया, ‘उन्हें 15 नवंबर की रात 1 बजे इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था और उसके बाद उनका कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर थी और उनका इलाज वेंटिलेटर पर किया जा रहा था।’

2 महीने पहले हुआ था महेश की मां का निधन

2 महीने पहले ही महेश बाबू ने अपनी मां को खोया था। अब पिता के निधन ने महेश बाबू को बुरी तरह तोड़ दिया है। वे अपने पेरेंट्स के काफी करीब थे। महेश बाबू के पिता कृष्णा जाने माने तेलुगू एक्टर थे। उनकी 3 बेटियां, महेश बाबू और बड़ा बेटा रमेश बाबू था। रमेश बाबू का भी इसी साल जनवरी में लीवर की लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था।

पत्नी के निधन के बाद से डिप्रेशन से जूझ रहे थे कृष्णा

महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी जाने माने तेलुगू एक्टर थे। उन्होंने 350 फिल्मों में काम किया है। वो अपने समय के टॉप एक्टर्स में से एक थे। वो एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर होने के साथ पॉलिटिशियन भी थे उन्हें 2009 में पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा अपनी पत्नी के निधन के बाद से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अपनी ही रजिस्ट्री के खिलाफ दिए CBI जांच के आदेश, क्या है इसकी वजह

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments