HomeDelhiसोनोवाल ने बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाला

सोनोवाल ने बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। सोनोवाल ने सोमवार देर शाम मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देश के लोगों की सेवा करने के विजन के साथ लक्ष्य एवं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए टीम में विश्वास जताया। देश की सेवा करने और विकसित भारत बनने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने अपनी टीम से इस दिशा में अपने अच्छे काम को जारी रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति बनने के हमारे प्रयास में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय समुद्री क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा इसके समग्र विकास की दिशा में कुछ शानदार काम कर रहा है। हम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा , “हम विकसित भारत के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारा मंत्रालय अमृत काल विजन, 2047 में परिकल्पित समग्र विकास के लिए समुद्री क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना जारी रखेगा।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments