HomeCovid-19वायरल तस्वीर ने किया भावुक, कोरोना से घर के बिस्तर पर ही...

वायरल तस्वीर ने किया भावुक, कोरोना से घर के बिस्तर पर ही बेटे की हो गई मौत, बिलखती रही बूढ़ी मां और बहन, कोई रिश्तेदार-पड़ोसी नही पहुंचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
कोरोना काल में देश के विभिन्न हिस्सों से कई बड़ी ही भयानक सूचनाएं आ रही हैं। ताजा मामले में एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिससे हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस फोटो में एक युवक की अपने घर के बिस्तर पर लाश पड़ी है और जमीन पर बैठी मां और बहन रो रही हैं।

पड़ताल करने पर मालूम चला की यह मामला उप्र. के मथुरा का है। यहां एक बेबस मां ने अपने 42 साल के बेटे को खो दिया, कोरोना से उसकी मौत हो गई। इससे भी अधिक दुःखद यह रहा कि कोरोना संक्रमण के भय से उनके पास हिम्मत बंधाने या शोक जताने के लिए कोई रिश्तेदार तो क्या अड़ोस-पड़ोस के लोग तक नही आये। घंटों मां-बहन लाश के पास बैठे बिलखते रहे, लेकिन कोई भी नही पहुंचा। बाद में किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा फोन करने पर एम्बुलेंस लाश को उठा ले गयी।

Big Breaking : रूद्रपुर में बैट्री चोरी के शक में युवक की निर्मम हत्या

हुआ यह कि कृष्णानगर स्थित बैंक कॉलोनी में 42 वर्षीय युवक एक मकान में किराए पर रहता था। युवक पास की दुकान पर काम करता था। 19 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराई गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसका उपचार शुरू करने की बजाय उसे घर जाने की बोल दिया। पड़ोस के लोगों ने आर्थिक सहयोग कर निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान ही निजि अस्पताल के महंगे खर्चे को चुका पाने में यह परिवार असमर्थ हो गया तथा चिकित्सकों के कहने पर मां अपने बेटे को घर ले आई। यहां गत दिवस युवक की मौत हो गई। युवक की बुजुर्ग मां फफक-फफक कर रोती रही और उनसे मिलने सिर्फ मृतक की बह नही आई। कई बार हैल्थ डिपार्टमेंट को फोन किये गये, लेकिन लाश को लेने शाम तक कोई नही आया।

Big Breaking : मुंबई के विजय बल्लभ अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 13 कोरोना मरीजों की मौत

तब कही जाकर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जब फोन करवाया गया तब एक एंबुलेंस उनके घर पहुंची और तब जाकर शव का अंतिम संस्कार हो सका। कोरोना का यह भयानक मंजर तो एक बानगी भर है। दरअसल, पूरे देश से इसी तरह की तमाम सूचनाएं वायरल हो रही हैं, जहां तमाम लोग संक्रमण की चपेट में आने से मर रहे हैं और कई खुशहाल परिवार तबाह हो गये हैं।

….अब तो माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई भी चढ़ गया कोरोना, चिकित्सा विज्ञानियों में खलबली

चौकी इंचार्ज बिष्ट ने ली कोराना गाइडलाइन को नही मानने वालों की ख़बर, 30 वाहनों के भी चालान

GOOD NEWS: प्रदेश में चिकित्सकों की कमी होगी दूर, 345 नये चिकित्सक मिले, बागेश्वर के हिस्से आए 20 डाक्टर, अगले हफ्ते करेंगे ज्वाइंनिंग

ALMORA NEWS: बढ़ते कोरोना प्रकोप के मद्देजनर पुलिस महानिरीक्षक (कुमायूं) ने दिए निर्देश, पुलिस हुई सक्रिय, जिले में 499 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 69,600 रुपये जुर्माना वसूला

BAGESHWER BREAKING: कपकोट समेत कई ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक, अप्रैल में लौट आई दिसंबर जैसी ठंड, जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में आया कुमाऊं का बड़ा हिस्सा

Almora News : बारिश व आंधी से सड़क पर गिरा चीड़ का विशाल पेड़, काफी देर तक रहा यातायात बाधित

ALMORA NEWS: बेस अस्पताल में जल्द संचालित हो आईसीयू, डीएम भदौरिया ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण, सारी व्यवस्थाएं चैकस रखने के निर्देश

Almora News : सुप्रसिद्ध कवि नवीन चंद्र त्रिपाठी अग्निकोत्री नही रहे, रूद्रपुर में ली अंतिम सांस

Almora News : कोरोना की रोकथाम के लिए पालिका ने शुरू किया अभियान, विभिन्न कार्यालयों व बाजार में सेनेटाइजेशन

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments