HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 'सेवा संगठन अभियान—2' के तहत तमाम लोगों तक पहुंचे भाजपा...

Almora News: ‘सेवा संगठन अभियान—2’ के तहत तमाम लोगों तक पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, कहीं सैनिटाइजर व मास्क बंटे, तो कहीं पहुंचे राशन किट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


‘सेवा संगठन अभियान—2’ के तहत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सफलतापूर्वक सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जिले भर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोगों तक पहुंचकर उन्हें जागरूक किया। साथ ही कहीं मास्क व सैनिटाइजर बंटे, तो कहीं राशन किट। इधर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया।
सांसद अजय टम्टा ने मटेना क्षेत्र में लोगो को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअल रूप से जुड़कर सोमेश्वर मण्डल के लखनाड़ी व चनोली कन्टेनमेंट जोन में ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया और राशन किट बंटवाये। विधायक द्वाराहाट महेश नेगी ने भटकोट, चोनिया, जालली में मास्क, सेनेटाइजर व राशन किट तथा कुछ परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक सल्ट महेश जीना परथोला व रोटापानी में राशन किट व दवा बंटवाई।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक सप्ताह और बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू, लेकिन मिलेगी यह छूट, सोमवार को होगा अंतिम फैसला

यहां भाजपा महिला मोर्चा ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। सांकेतिक रूप से हेमा सुप्याल ने रक्तदान किया व 50 से अधिक महिलाओं ने भविष्य में रक्तदान करने की बात कही। अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा पूरे नगर में मास्क वितरण का कार्य किया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में राजपुर क्षेत्र में मास्क, सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया गया। किसान मोर्चा खत्याड़ी व बर्शिमी क्षेत्र में मास्क, सेनेटाइजर बांटा। भाजपा ओबोसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में सैलाखोला क्षेत्र में मास्क वितरण हुआ।

Breaking, Uttarakhand : मंदिर परिसर में मिली युवक की खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोनाकाल में लगातार जनता के बीच जाकर सुख—दुख के साथी बने हैं और हर संभव लोगों की मदद कर रहे हैं। जिले के जनपद के सभी 23 मंडलों में मास्क वितरण, थर्मल स्क्रीनिंग, राशन वितरण, दवा किट वितरण, स्वच्छता अभियान एवं लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। आज के इन कार्यक्रमों में भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पन्त, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सभासद दीप्ति सोनकर, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, निशा बिष्ट, बिना नयाल, लता पांडे, हेमा सुप्याल, प्रेमा मेर, लीला बोरा, जयदीप सहगल, दानिश अंसारी, मुद्दसर, मनीष कनवाल, कुलदीप, धर्मवीर आर्य,पीयूष कुमार,आशीष कुमार, रमेश लाल आदि अनेक लोग शामिल रहे।

उत्तराखंड में सुधर रहे कोरोना के हालात, नए मामलों कमी दर्ज, आज 1927 मरीज हुए ठीक

शानदार पहल : यहां बिना वैक्सीनेशन के नही मिलेगी शराब, अब वाइन शॉप की बजाए टीकाकरण की लाइन में खड़े दिख रहे पियक्कड़

कनाडा के इंडियन रेसिडेंशियल स्कूल से मिली दफन की गई 215 बच्चों की लाशें, खुदाई का काम जारी

Uttarakhand : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, ​कहा हार्ट अटैक से हो गई मौत, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

CNE National : यहां तीन बच्चों की मां ने एक सिपाही पर लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फिर नहर में कूद दे दी जान

शर्मनाक : पुल से नदी में फेंक दिया कोरोना संक्रमित का शव, एक ने पहनी थी पीपीई किट

Special News : मरीज में ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस एक साथ, लेकिन मौत हुई हार्ट अटैक से, देश में पहली बार देखा गया ऐसा अनोखा केस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments