HomeUttarakhandAlmoraSOMESHWER BREAKING: करंट लगने से एक नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल,...

SOMESHWER BREAKING: करंट लगने से एक नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल, बिजली का पोल गाढ़ते वक्त हुआ हादसा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
यहां बिजली का करंट लगने से एक नेपाली मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस कर घायल हो गए हैं। यह चारों मजदूर विद्युत लाइन के लिए लोहे का पोल गाढ़ने का काम कर रहे थे।

सोमेश्वर कस्बे में बिजली की लाइन बिछाने के लिए साई पुल के नीचे चार नेपाली मजदूर बिजली का लोहे का पोल गाढ़ने के काम में लगे थे। जब वह गड्ढे में पोल डालने के लिए पोल खड़ा कर रहे थे, तो इसी बीच पोल ऊपर से गुजर रही 11000 केवी की विद्युत लाइन से टच हो गया। जिससे उसमें जबर्दस्त करंट दौड़ा और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल नंदलाल नामक व्यक्ति द्वारा सरकारी अस्पताल सोमेश्वर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने 26 वर्षीय कमल नामक नेपाली मूल के मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन मजदूरों हरी, प्रेम व पूरन का उपचार किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी आनंद नारायण तिवारी ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Uttarakhand : अब घर बैठे श्रद्धालु कर सकेंगे चार धाम के दर्शन, सरकार ने की वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जारी किये यह दिशा-निर्देश…

Breaking : IAS Pre exam 2021 कोरोना के चलते स्थगित, जानिये अब कब होगी यह परीक्षा

SOMESHWER BREAKING: करंट लगने से एक नेपाली मजदूर की मौत, तीन घायल, बिजली का पोल गाढ़ते वक्त हुआ हादसा

यहां शादी के महज 12 दिन बाद दुल्हन की कोरोना से मौत, दूल्हे की स्थिति भी गम्भीर, महामारी ने छीन ली खुशियां, पढ़िये पूरी ख़बर…

Big Breaking : महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल का हल्द्वानी में निधन

BIG BREAKING ALMORA: 90 हजार रुपये की स्मैक के साथ ताकुला में दबोचे दो युवक, नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

आवश्यक सूचना : नैनीताल पुलिस के Facebook page में जाइये, यहां चल रहा लंग्स एक्सपर्ट डॉ. गौरव सिंघल और मनोचिकित्सक डॉ. युवराज का लाइव प्रसारण

Breaking : खुल गया अतिवृष्टि के बाद बंद हुआ अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग, रात भर चला अभियान, कई जेसीबी मशीनें हो गई खराब, देर रात तक जमी रही प्रशासन की टीम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments