HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज : व्यापारी ने कुछ लोगों पर लगाया जानलेवा हमले का...

सोमेश्वर न्यूज : व्यापारी ने कुछ लोगों पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, घटना के एक माह बीतने पर भी नही मिला न्याय, कहा पुलिस नही कर रही कोई सुनवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

सामेश्वर के ग्राम टाना सजोली, रनमन निवासी एक व्यापारी ने कुछ लोगों पर उसके साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि घटना के एक माह से अधिक समय बीतने पर भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है। एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिये जाने के के बावजूद अभी तक पुलिस ने कुछ नही किया है।

टाना सजोली निवासी व्यापारी हरीश सिंह सौन पुत्र स्व. नारायण सिंह ने कहा कि गत 3 अगस्त 2021 को कुछ लागों द्वारा उन पर दुकान में आकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें उनके बायें हाथ में कुल्हाड़ी के वार से जान बचाने के दौरान फ्रैक्चर आ गया व कई जगह गम्भीर चोट आई। जिसकी शिकायत जब उन्होंने पुलिस हैल्प लाइन में की तो पुलिस ने उन्हें ही लगभग 1 घंटे तक थाने में बैठा दिया और रात के 01 बजे तक बिना चप्पल के खड़ा रखा। वहीं आरोपियों को छोड़ दिया गया। उसके दूसरे दिन 4 अगस्त को उन्होंने एक प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को भी दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है। पुलिस व एसएसपी अल्मोड़ा को दिये गये ज्ञापन में उन्होंने सभी हमलावरों के नामों का जिक्र भी किया है और प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments