HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी को रवाना हुआ फौजी लापता

बागेश्वर: छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी को रवाना हुआ फौजी लापता

ADVERTISEMENTS

✍️ 05 दिन बाद भी कार्यरत स्थल पर नहीं पहुंचे, परिजन परेशान
✍️ पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस ने शुरू की जांच

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट निवासी एक फौजी छुट्टी बिताने के बाद अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुआ, लेकिन 05 दिन बाद भी वह अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। गत 30 अप्रैल को उनकी अपनी पत्नी से फोन पर बात हुई थी, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजन परेशान हैं और पत्नी ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

कपकोट तहसील के कर्मी मूल व हाल कपकोट निवासी 42 वर्षीय सैनिक रणजीत सिंह पुत्र गोविंद सिंह कुछ दिन पूर्व छुट्टी में घर आए थे। यहां छुट्टी खत्म होने के बाद वो डूयूटी में लौट रहे थे। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के रौजौरी 12 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत हैं। रणजीत सिंह कपकोट से 30 अप्रैल को 10 बजे लोकल गाड़ी से काठगोदाम के लिए रवाना हुए। जहां से उन्हें जम्मू ट्रैजिड कैंप में रिपोर्ट दर्ज करनी थी, उनकी पत्नी दुर्गा देवी ने 30 अप्रैल की अपराह्न 3:30 बजे बात हुई थी। उसके बाद किसी भी प्रकार से बात नहीं हो पाई। रणजीत सिंह के तीन बच्चे 13 वर्षीय पुत्री प्रिया, 09 वर्षीय पुत्री रचना व 07 वर्षीय पुत्र रोहित हैं। पति की लोकेशन का पता नहीं चलने से परिजन व बच्चे परेशान हैं। पत्नी दुर्गा देवी ने कपकोट पुलिस में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। कपकोट पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments