HomeUttarakhandAlmoraजैंती : एनसीसी कैडेट्स ने हुनर की प्रस्तुति और जन जागृति के...

जैंती : एनसीसी कैडेट्स ने हुनर की प्रस्तुति और जन जागृति के लिए सोशल मीडिया को बनाया हथियार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जैंती/अल्मोड़ा, 8 अगस्त। कोरोनाकाल आड़े आया, तो एनसीसी कैडेटों ने रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया को हथियार बना डाला। इसके सहारे इनदिनों कैडेट आत्मनिर्भर स्वतंत्र भारत और स्वदेशी अपनाओ का संदेश देकर समाज को जागृत करने में जुटे हैं। 77वीं यूके बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में सालम क्षेत्र के प्राचीनतम विद्यालय सर्वोदय इंटर कालेज जयंती के एनसीसी कैडेट इसबीच ऐसी गतिविधियों में व्यस्त हैं।
सर्वोदय इण्टर कालेज जयन्ती के एनसीसी कैडेट्स द्वारा इस बीच सोशल मीडिया के जरिये आत्मनिर्भर स्वतंत्र भारत जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। कैडेट्स के प्रेरणादायी व आकर्षक पोस्टर, स्लोगन, लेख व कविता आदि प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अलावा जीवंत पेंटिंग बनाकर अपनी अभिव्यक्ति व हुनर का प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं। साथ ही लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं। एनसीसी के जिला कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएमओ द्वारा निर्देशित है। जो आत्मनिर्भर स्वतंत्र भारत की थीम पर 15 अगस्त, 2020 तक संचालित होना है। उन्होंने कैडेट्स के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां सृजनात्मकता व योग्यता बढ़ाती हैं। जैंती के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा इस अभियान में बढ़—चढ़ कर हिस्सेदारी की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश लाल वर्मा ने भी सभी कैडेट्स के प्रयास को सराहनीय बताया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments