HomeUttarakhandAlmoraतो क्या बंद नहीं होगा खैरना—काकड़ीघाट मार्ग ! विस उपाध्यक्ष ने दिए...

तो क्या बंद नहीं होगा खैरना—काकड़ीघाट मार्ग ! विस उपाध्यक्ष ने दिए यह निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राष्ट्रीय राजमार्ग 87 खैरना से काकड़ी घाट तक मलबा सफाई के कारण 7 नवंबर से 10 नवंबर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित किए जाने का फैसला स्थगित किया जा सकता है। आज विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने मुडलायुक्त को तिथियों में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकड़ीघाट तक मलबा सफाई होने के कारण 7 से 10 नवंबर तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार खैरना से काकड़ीघाट के बीच आपदा के दौरान भारी मलबा आया है। इससे यह क्षेत्र दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए मलबा हटाना आवश्यक है। इधर गत दिनों जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी एनएच बंद रखने की अनुमति दे दी थी।

हालांकि आज शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने मंडलायुक्त सुशील कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उक्त तिथियों में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग को 10 नवंबर के बाद ही सफाई कार्य के लिए बंद किया जाए, क्योंकि लोग दीपावली व रविवार अवकाश के उपरांत हल्द्वानी व अल्मोड़ा हेतु आवागमन करेंगे। मार्ग के बंद होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने उक्त तिथि में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मार्ग निर्माण में तिथि परिवर्तन को लेकर अ​गले आदेश की प्रतीक्षा है। फिलहाल इस संबंध में नैनीताल डीएम अथवा विभाग की ओर से नया आदेश जारी नहीं हुआ है, किंतु माना जा रहा है कि विस उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद रखरखाव कार्य की तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments