HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: तो इस बार ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले पर 'ओमिक्रोन' लगा देगा...

Bageshwar Breaking: तो इस बार ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले पर ‘ओमिक्रोन’ लगा देगा ग्रहण!, एक तरफ तैयारी पूरी—दूसरी तरफ असमंजस

ADVERTISEMENTSAd

प्रशासन ने कल निर्णय लेने को बुलाई बैठक
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
देश में ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप ने बागेश्वर में प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी। इस पर प्रशासन को सोचने को मजबूर कर दिया है। प्रशासन ने इस संबंध में विचार विमर्श हेतु शुक्रवार को बैठक बुलाई है।

देश में ओमीक्रोन का संकट बढ़ता जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने नाइट कफर्यू के आदेश दिए हैं। वहीं आए दिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार नए व कठोर फैसले ले रही है। प्रदेश में गत कुछ दिनों में जिस तरह से ओमीक्रोन के मामले सामने आ रहे हैं उससे ऐतिहासिक, धार्मिक व पौराणिक मेले के वर्ष 2022 के आयोजन के विषय में जिला प्रशासन को सोचने को मजबूर कर दिया है।

कुमाउं की काशी बागेश्वर में उत्तरायणी मेला ऐतिहासिक व धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक रूप में काफी महत्वपूर्ण है। मकर संक्रांति के दिन लगने वाले इस मेले में देश के विभिन्न स्थानों से लोग यहां आते हैं। गत वर्ष कोरोना के संकट को देखते हुए प्रशासन ने इस मेले के रूप को कम करते हुए मात्र धार्मिक रूप से मनाने का निर्णय लिया था। कोरोना के संकट के कम होने के बाद प्रशासन, नगर पालिका समेत प्रत्येक मेलार्थी को उम्मीद थी कि इस बार उत्तरायणी मेला अपने पुराने स्वरूप के अनुसार होगा। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं बाहर से कई व्यापारी भी यहां आकर दुकान के लिए जगह आवंटित करा चुके हैं जबकि कई ने व्यवसाय भी प्रारंभ कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments