HomeUttarakhandAlmoraतो क्या फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना ! आज फिर 03 की...

तो क्या फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना ! आज फिर 03 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी। कोरोना चुपचाप पांव पसारने लगा है। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो आने वाले समय में स्थिति बिगड़ भी सकती है। आज यहां फिर तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने आम जनता को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में विगत कई दिनों से कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि यहां फिलहाल कोरोना ने विस्फोटक रूप तो नहीं लिया है, लेकिन संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमा भी चिं​तित है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी के कोविड सेंपलिंग नोडल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की 03 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से एक चिकित्सा कर्मी, एक अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत चौबटिया की महिला व 01 नैनीताल की महिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम जनता से सर्दी, जुखाम, बुखार की शिकायत होने पर जांच अवश्य कराने की अपील की है।

ज्ञात रहे कि उधर अल्मोड़ा में भी गत दिवस मेडिकल कालेज की छात्राओं समेत 05 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यहां मेडिकल कालेज की छात्राओं व एक वार्ड आया में कोरोना के लक्षण पाए गये थे। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।

डीएम पहुंची जिला अस्पताल, जारी किए यह दिशा-निर्देश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments