HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में अभी तक 58 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर, अब...

उत्तराखंड में अभी तक 58 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर, अब पात्रों के बनेंगे कार्ड

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में खाद्य विभाग की मुहिम “अपात्र को ना और पात्र को हां” अभियान के तहत मीडिया को राज्य में अभी तक सरेंडर राशन कार्डों की जानकरी दी।

राज्य में स्वेच्छा से 58,374 राशन कार्ड सरेंडर

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि, अब तक इस योजना के तहत राज्य में 58,374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर किये हैं जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में जाने–अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ये राज्य में अभी तक का ऐसा पहला अभियान है जिसमें जनता का सकारात्मक रुख देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि PHH, SFY और अंत्योदय कार्ड धारकों में जिलेवार कई लोगों ने अपने कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर किये हैं।

बढ़ाई गई राशन कार्ड सरेंडर करने की तिथि

सरकार ने पूर्व में राशन कार्ड सरेंडर करने की तिथि 31 मई निर्धारित की थी जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर सकें। मंत्री ने आगे बताया कि उनके द्वारा खाद्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है कि सरेंडर कार्डों को अब पात्रों के बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

“कुम्हारी कला” को बढ़ावा, सीएम आवास व सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में दी जाएगी चाय

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments