HomeUttarakhandAlmoraदेघाट : सीएचसी देघाट में अब तक 2 हजार 751 लोगों का...

देघाट : सीएचसी देघाट में अब तक 2 हजार 751 लोगों का हो चुका टीकाकरण

ADVERTISEMENTS
  • एसबीआई फाउंडेशन व संजीवनी संस्था की संयुक्त पहल पर चल रहा कोविड केयर सेंटर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एसबीआई फाउंडेशन मुंबई एवं संजीवनी संस्था के संयुक्त पहल से कोरोना की सर्वव्यापी त्रासदी और आगामी लहर को ध्यान में रखते हुए, आम जनता की सुविधा के लिए विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देघाट में कोविड केयर सेन्टर चलाया जा रहा है।

विगत माह जुलाई व अगस्त के तहत अब तक यहां पर उपलब्ध सुविधाओं के सहयोग से स्वास्थ्य सेवा विभाग 2751 लोगों का कोरोना से बचाव के तहत टीकाकरण का कार्य पूर्ण करा चुका है व साथ ही अब तक कुल 537 लोगों का RTPCR कराया जा चुका है। जिसमें अभी तक प्राप्त सभी परिणाम नेगेटिव रहे। कोविड केयर सेन्टर में नजदीक के गांव के साथ ही दूर-दराज़ के लोगों के द्वारा यहां आकर अपना टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। यह कोविड केयर सेन्टर यहां से 3 जिलों को जोड़ता है (अल्मोड़ा, पौड़ी-गड़वाल व चमोली)।

उक्त टीकाकरण अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देघाट व संजीवनी संस्था के स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर कार्य किया जा रहा है। जिसकी आम जन मानस के द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। संस्था द्वारा पूर्व में ही सेंटर में 20 बैड स्थापित कराए जा चुके हैं। जिसमें आवश्यक उपकरण स्थापित किए गए हैं ताकि समय रहते ही स्थानीय स्तर पर संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments