HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking News: डाक्टर के आवास में घुसा सांप, वन विभाग का...

Bageshwar Breaking News: डाक्टर के आवास में घुसा सांप, वन विभाग का रेस्क्यू असफल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
तहसील रोड पर एक डाक्टर के आवास पर सांप घुस गया। शोरगुल आदि होने पर वह पीछे की तरफ मकान की दीवार की दरार में चला गया। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू करने का असफल प्रयास किया। डाक्टर और आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से सांप को वहां से हटाने की मांग की है।

गुरुवार की सुबह एक बड़ा सांप जिला अस्पताल में तैनात डा. राजीव उपाध्याय के आवास में पहुंच गया। तब उनका परिवार नाश्ता आदि कर रहा था। सांप पर नजर पड़ते ही वह दशहत में आ गए। उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की लेकिन वह डटा रहा। वन विभाग को सूचना दी और टीम पहुंची। उनके आवास के पीछे पुराने मकान की दरार में घुस गया। जिसके कारण वन विभाग उसे नहीं पकड़ सकी है। स्थानीय लोगों में दशहत बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि कई दिनों से सांप का जोड़ा डाक्टर के आवास के आसपास दिख रहा है। जिसे पकड़ कर हटाना जरूरी हो गया है। वन विभाग के रेंजर श्याम सिंह करायत ने कहा कि सांप का प्राकृतिक आवास है। जिसके कारण उसे रेस्क्यू नहीं किया जा सकता है। वह मकान की दीवार के अंतर दिखाई दे रहा है। जिसके लिए दीवार को हटाना होगा।लेकिन दीवार हटने से मकान को भी खतरा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments