HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

अल्मोड़ा: अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के दन्या थाना पुलिस ने दो पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर पकड़ा है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वह हल्द्वानी से शराब लेकर दन्या क्षेत्र तक पहुंच गया।

जिले के दन्या थानातंर्गत थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आटी बैंड दन्या क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिनमें 95 पव्वे मिले। इसके साथ ही कृष्ण सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी सिंडिया खेत, पोस्ट चनडुंगरी, राजस्व क्षेत्र भनोली, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले में थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने बताया कि आरोपी हल्द्वानी से कम दाम में शराब खरीदकर दन्या क्षेत्र में मंहगे दाम में बेचने के लिए ला रहा था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments