HomeUttarakhandAlmoraAlmora : रा.जू.हाईस्कूल बागपाली में कौशल विकास कार्यशाला, करियर काउंसलिंग

Almora : रा.जू.हाईस्कूल बागपाली में कौशल विकास कार्यशाला, करियर काउंसलिंग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में कौशल विकास व कैरियर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र—छात्राओं की विशेषज्ञों द्वारा क​रयिर काउंसलिंग की गई। सभी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया और इसके लिए विशेष कार्य योजनाओं के प्रस्ताव रखे गये।

कैरियर काउंसलर प्रीति पांडे ने प्रतिभागियों से उनके लक्ष्य को जानने का प्रयास किया और उनके लक्ष्य के अनुसार उन्हें करियर बनाने के गुर सिखाए। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास के राज्य प्रभारी भीष्म शर्मा ने दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास के द्वारा पिथौरागढ़ में संचालित छह माह के नि:शुल्क प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने अनुसूचित जाति के बालिकाओं को इस योजना से लाभान्वित होने की अपील की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द गोपाल ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चे अपने कौशल का विकास करके अपना कैरियर बना सकते हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति के लिए इस तरह के कार्यशाला को कारगर बताया। उन्होंने इस विद्यालय द्वारा समय समय पर इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास की सोच में सफल होने की बात कही।

गोविंद गोपाल ने कहा कि विद्यालय के संबंध में ये बात स्तब्ध करने वाली बात है कि सालों बाद भी विद्यालय को भाषा का अध्यापक नहीं मिला है। भाषा अध्यापक के अभाव में भी विद्यालय के छात्रों का अच्छा भाषाई विकास सुनिचित करने में सफल रहे शिक्षक योगेन्द्र की लगन को देखते हुए भाषायी विकास को केन्द्रित करते हुए विशिष्ठ कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिससे भाषा अध्यापक की कमी झेल रहे छात्र—छात्राओं को लाभ मिलेगा। बच्चों ने भी कार्यशाला में खूब सवाल—जवाब किये। कार्यशाला के प्रमुख वक्ताओं ने भी उनकी जिज्ञासा के हिसाब से जवाब देकर सन्तुष्ट किया। कार्यशाला मुख्य आयोजक प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला में पूर्व छात्र संगठन, महिला मंगल दल व विद्यालय के छात्रों सहित लगभग 70 बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष महेश राम, सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments