HomeBreaking Newsअयोध्या ब्रेकिंग : राममंदिर ट्रस्ट की फर्जी चेकबुक बनाकर निकाले छह लाख,...

अयोध्या ब्रेकिंग : राममंदिर ट्रस्ट की फर्जी चेकबुक बनाकर निकाले छह लाख, जालसाज का खाता सीज, अगले चेकों का भुगतान रुका, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पीयूष मिश्रा
अयोध्या।
रामजन्म भूमि ट्रस्ट के खाते में आए करोड़ों रुपये के चंदे पर जालसाजों की नजर लग गई है। एक जालसाज ने तो हूबहू ट्रस्ट के चेक बुक की कापी कर अधिकृत पदाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करके छह लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी करवा लिये। लेकिन इसी के साथ उसका फर्जीबाड़ा खुल गया और हस्तांतरित किए गए लगभग दो लाख रुपये उसके बैंक खाते में ही फंस गए। अब बैंक ने इस धोखेबाज के खाते को सीज कर दिया है। उसमें जमा लगीाग दो लाख रुपये की धनराशि भी सीज कर दी गई है।
आज इस मामले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान आा है। उन्होंने बताया कि जालसाज फर्जी चेक़ से राम मंदिर ट्रस्ट के खाते से निकाले गए पूरे रुपयों को नही निकाल सका। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने खाते से सिर्फ 4 लाख रुपये ही निकाले थे शेष दो लाख आरोपी के खाते में ही हैं। आरोपी के बैंक खाते को सीज कर दिया गया है। बचे हुए दो लाख रुपयों को भी सीज कर दिया गया है। जालसाज द्वारा लगाए गए 9 लाख 86 हज़ार के एक और फर्जी चेक का भुगतान रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक में लगाये गए तीनों क्लोन चेक की ओरिजनल कॉपी ट्रस्ट के ऑफिस में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि ट्रसट की ओर से इस मामले में तहरीर सोंप दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments