HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम...

सितारगंज न्यूज़ : ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 23 से जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। ग्राम प्रधान संगठन ने मांगों को लेकर धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्राम प्रधानों ने 23 अगस्त से जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को ग्राम प्रधानों ने धरना देकर कहा कि जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्यों स्वजल या ग्राम स्तर पर कराने की मांग की गई थी। इसके अलावा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में दीवार निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने और मनरेगा की मजदूरी 201 से 500 करने की मांग की गई थी। इसको लेकर ग्राम प्रधानों ने सांकेतिक तालाबंदी भी की।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

लेकिन सरकार ने केवल आश्वान दिया। कहा कि उनकी मांग आज तक पूरी नहीं कि गई। प्रधानों ने कहा कि अगर 23 अगस्त तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष भास्कर सम्मल, सुखविंदर सिंह मोमी, लख्खा सिंह, नारायण सरदार, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, संगीता राणा, दिनेश राणा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments