HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : नहीं दूर हो रही सीएचसी की बदहाली, एक सप्ताह बाद...

सितारगंज : नहीं दूर हो रही सीएचसी की बदहाली, एक सप्ताह बाद भी ज्वॉइन करने नहीं आए चिकित्सक

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी यहां डॉक्टरों ने जॉइनिंग नहीं ली। सूत्र बता रहे हैं कि तीनों डॉक्टर यहां काम करने के इच्छुक नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि चिकित्सकों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा। उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी चल रही है। इस कारण क्षेत्र के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ दिन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जीवांशु धवन, डॉ. रिजवान अहमद, डॉ. अनिमेष शर्मा ने सामुदायिक को तैनाती मिली थी।

जबकि डॉ. दीक्षा शर्मा को शक्तिफार्म अस्पताल में तैनाती मिली थी। इसके बाद सिर्फ दीक्षा शर्मा ने ज्वाइन किया है। सूत्र बताते है कि तीन अन्य डॉक्टर सितारगंज अस्पताल में ज्वाइन करने के इच्छुक नहीं हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इनसे संपर्क किया जा रहा है। इधर, सितारगंज के चिकित्सा अधीक्षक राजेश आर्य ने बताया कि शक्तिफार्म की दीक्षा शर्मा ने ज्वाइन कर लिया है। जबकि डॉ. रिजवान आये थे और उन्होंने कुछ 1 या 2 दिन में आने को कहा था, लेकिन, अब उनका कॉल नहीं लग रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments