HomeAccidentसितारगंज बस हादसा : मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सितारगंज बस हादसा : मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित करने व दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के भी निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की एक ट्रक से टक्कर हुई, जिसके बाद स्कूल बस सड़क पर ही पलट गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे, जिनमें से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि वेदराम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राएं स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर गये थे। बस में स्टाफ के साथ करीब 50 से अधिक छात्राएं थीं।

शाम को वापसी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मदद को दौड़े, जबकि बच्चों में चीख-पुकार मची थी। इस भयानक दुर्घटना में एक छात्रा और एक स्टॉफ कर्मी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस से निकाल कर घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। मामूली चोटिल बच्चों का जहां सितारगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इधर पुलिस के अनुसार एनएच 74 में यह हादसा हुआ है। इस बस में 55 बच्चे व 06 स्टॉफ कर्मी थे। सीओ ओम प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Uttarakhand : गोद लिए भाई-बहन के सिर से उठा मां का साया, महिला ने फांसी लगा दी जान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments