HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में लगा ताला, उपकरण उठाए

बागेश्वर: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में लगा ताला, उपकरण उठाए

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: लंबे समय से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के बंद होने की सुगबुगाहट चल रही थी और शुक्रवार को आखिरकार अस्पताल में ताला लग ही गया। मरम्मत कराने के नाम पर यहां से उपकरणों भी उठा लिये गए हैं।

अस्पताल लंबे समय से संसाधनों की कमी से जूझ रहा था। इस कारण अस्पताल पर संकट के बादल छाए रहे। अस्पताल को खोलने के लिए क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास व वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास के लोग आगे आए। उन्होंने अस्पताल को हर संभव मदद की बात भी की। इस मामले में उन्होंने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय उत्तर प्रदेश के संप्रत्ति कार्यालय के प्रबंधक डीके शर्मा से बात की। वह गुरुवार को बागेश्वर पहुंचे। इंजीनियर ने विधायक व अन्य लोगों को बताया कि अस्प्ताल में डॉक्टर नहीं है। कोई भी डॉक्टर यहां आने को तैयार नहीं है। अस्पताल के उपकरण भी खराब हो गए हैं। पांच से छह लाख रुपये तो उपकरणों की व्यवस्था के लिए चाहिए। अस्पताल में केवल ओटी स्टाफ है। बागेश्वर के विधायक ने मदद की बात की है, लेकिन अस्पताल के संचालन पर अस्पताल प्रबंधन ही अंतिम फैसला लेगी। फिलहाल वह उपकरणों को मरम्मत के लिए ले जा रहे हैं। शुक्रवार को उपकरणों के जाते ही अस्पताल में ताले लग गए। अब अस्पताल के खुलने पर संकट गहरा गया है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments