HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सिख बटालियन ने मनाया गुरु नानक देव जी का 552...

अल्मोड़ा : सिख बटालियन ने मनाया गुरु नानक देव जी का 552 वां प्रकाश उत्सव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का 552 वां प्रकाश उत्सव यहां कांगो ब्रिगेड के तत्वाधान में 13 सिख बटालियन द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरु के लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेना के अफसर व सभी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद सिंह, गुरमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र कौर, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अमरजीत कौर, सिमरन कौर, दिलप्रीत कौर आदि मौजूद रहे। इधर प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा में सुबह शबद- कीर्तन भी हुए। वहीं रविवार को 01 बजे लंगर का आयोजन होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रकाश पर्व गुरु नानक जी के जन्म की खुशी में मनाया जाता हैं। सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को राय भोई की तलवंडी (राय भोई दी तलवंडी) नाम की जगह पर हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ननकाना साहिब में है। इस जगह का नाम ही गुरु नानक देव जी के नाम पर पड़ा। गुरु नानक जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में लगा दिया था। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी जाकर उपदेश दिए। गुरु नानक जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु थे। इन्होंने ही सिख समाज की नींव रखी। इनके अनुयायी इन्हें नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह कहकर पुकारते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments