HomeBreaking Newsयूगान्डा पैरा बैडमिंटन में छाये Shuttler मनोज सरकार, जीता Gold और Silver...

यूगान्डा पैरा बैडमिंटन में छाये Shuttler मनोज सरकार, जीता Gold और Silver medal

ADVERTISEMENTS
  • यूगान्डा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2021

सीएनई रिपोर्टर

18 से 21 नवम्बर तक यूगान्डा में आयोजित यूगान्डा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2021 रुद्रपुर, उत्तराखंड के मनोज सरकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल में स्वर्ण पदक व युगल में रजत पदक जीत लिया।

पैरा ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार ने पैरा बैडमिंटन के एसएल-03 केटेगरी के एकल में टोक्यो पैरा ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारत के ही प्रमोद भगत को सीधे सेटों में 21-19 व 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

युगल वर्ग में मनोज सरकार व प्रमोद भगत की जोड़ी अपने ही देश की जोड़ी अरवाज व दीप राजन से 21-10, 20-22 व 15 -21 के कड़े संघर्ष मैं हार गई। मनोज की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ। अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य 2024 पैरा ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। वह अपनी सफलता का श्रेय वे पैरा बैडमिंटन के नेशनल कोच गौरव खन्ना को देते हैं।

मनोज सरकार के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उक्त जानकारी उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने दी है। ज्ञात रहे कि 1990 में उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में जन्मे मनोज सरकार ने बैडमिंटन जगत के जाने—माने खिलाड़ी हैं। एक साधारण परिवार में जन्म लेने और भारी आर्थिक दिक्कतें झेलने के बाद भी वह इतने बड़े मुकाम पर सिर्फ अपनी काबिलियत के बलबूते पर ही पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments