HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राधाकृष्ण मंदिर में भव्य संगीतमय श्री राम कथा 02 अप्रैल...

अल्मोड़ा : राधाकृष्ण मंदिर में भव्य संगीतमय श्री राम कथा 02 अप्रैल से

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

श्री राधाकृष्ण मंदिर गोविंदपुर पट्टी मल्ला तिखोन में भव्य संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 2 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष व नवरात्र के पावन अवसर पर शुरू होगा। यह आयोजन 11 अप्रैल तक जारी रहेगा।

आयोजक की ओर से बताया गया है कि श्री राम कथा का शुभारम्भ 02 अप्रैल को राधा कृष्ण मंदिर से प्रात: 08 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। कथा वाचन का समय दोपहर 01 से सांय 04 बजे तक रहेगा। सांयकालीन आरती 7 बजे होगी तथा भजन—कीर्तन रात्रि 10 बचे तक चलेंगे। कथावाचक ज्योर्तिलिंग जागेश्वर धाम के पुजारी पं. मोहन चंद्र भट्ट ‘लाल बाबा’ होंगे। यजमान की भूमिका राधा कृष्ण मंदिर गोविंदपुर के पुजारी शिव दत्त तिवाड़ी निभा रहे हैं। रामकथा का समापन 11 अप्रैल को भंडारा व पूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजकों ने समस्त क्षेत्र वासियों से श्री राम कथा में पहुंच कथा श्रवण का आग्रह किया है। साथ ही यज्ञ में तन—मन—धन से सहयोग की अपील भी की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments