HomeCrimeमोमोज की एक्स्ट्रा चटनी मांगने पर दुकानदार ने ग्राहक पर किया चाकू...

मोमोज की एक्स्ट्रा चटनी मांगने पर दुकानदार ने ग्राहक पर किया चाकू से हमला

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। यहां मोमोज खाने पहुंचे ग्राहक पर दुकानदार ने इसलिए चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए क्योंकि उसने सिर्फ मोमोज के लिए एक्स्ट्रा चटनी मांग ली थी। घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात विश्वास नगर की भकम सिंह कॉलोनी में संदीप 34 वर्ष मोहल्ले के एक स्टॉल में मोमोज खाने गया था। मोमोज खाते वक्त उसने दुकानदार से एक्ट्रा चटनी मांगी। जिस पर दुकानदार भड़क गया और बोला कि ”चटनी फ्री में नहीं आती है।” इस बात को लेकर संदीप की विक्रेता से मामूली बहस हो गई। जिस पर भड़के दुकानदार ने मनोज पर चाकू से तबाड़तोड़ प्रहार कर डाले।

अस्पताल पहुंची पुलिस, आरोपी पर केस दर्ज

सूचना मिलने पर फर्श बाजार थाना पुलिस हेडगेवार अस्प्ताल पहुंची, जहां घायल युवक से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि गली नंबर 10, भीकम सिंह कॉलोनी, विश्वास नगर की यह घटना है। चाकूबाजी को लेकर पीसीआर में कॉल आई थी। जिसमें बताया गया था कि न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर निवासी संदीप को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पाया कि घ्ज्ञायल के चेहरे पर चाकू से दो वार किए गए हैं। घायल युवक संदीप भोलानाथ नगर गली नंबर 6 में मोबाइल चार्जर बनाने का काम करता है।

इधर पुलिस ने इस मामले में धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 23 वर्षीय विकास को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया जायेगा। जो कि न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर का रहने वाला है।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments