HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का आगाज

अल्मोड़ा: भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का आगाज

ADVERTISEMENTS

✍️ शिव मंदिर देवस्थल में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पवित्र श्रावण मास के चलते आज अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के निकटवर्ती एवं हवालबाग ब्लाक अंतर्गत शिव मन्दिर देवस्थल (महतगांव) में शिव महापुराण का आगाज हो गया। कथा शुरु होने से पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। जिसमें छोलिया नृत्य भी हुआ। जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना।

इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक देवस्थल मंदिर के महंत बृहस्पति गिरि महाराज ने बताया कि शिव महापुराण का पारायण 03 अगस्त, 2024 को पूर्णाहुति के साथ होगा। इस महापुराण कथा के व्यास खजान पंत हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से गणेश पूजा व मूलपाठ होगा तथा प्रत्येक दिन अपराह्न 02 बजे से कथा वाचन होगा। सांय 05 बजे आरती होगी। महंत बृहस्पति गिरि महाराज ने बताया कि इस वर्ष इस धार्मिक अनुष्ठान की रजत जयंन्ती मनायी जा रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचकर पुण्य कमाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments