HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: बल्टा मेंं क्रि​केट प्रतियोगिता शुरू, शैल गांव की टीम ने...

अल्मोड़ा न्यूज: बल्टा मेंं क्रि​केट प्रतियोगिता शुरू, शैल गांव की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
निकटवर्ती विकासखंड हवालबाग की ग्राम पंचायत बल्टा में जय माता दी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मेंं क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनआरएचएम उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने किया। उद्घाटन मैच शैल एवं घुरसुं की क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शैल की टीम ने घुरसुं की टीम को तीन विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर घुरसुं की की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शैल की टीम ने 2 ओवर शेष रहते 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच करन शैली रहे। मुख्य अतिथि ने उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक ने गांव के वयोवृद्ध नागरिक एवं पूर्व प्रधान गंगा सिंह को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। सभी को बुजुर्गों के सम्मान की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस जगह बुजुर्गों का सम्मान होता है, वह जगह पूजनीय होती है। इस मौके पर आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य आंनद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार, सरपंच सुरेश सिंह मेहता, नगर पालिका सदस्य राजेन्द्र तिवारी, राफा क्रिकेट क्लब के सचिव रोहित शैली, कैलाश मेहरा, राकेश सिंह बिष्ट, दीपक कुमार, हेम जोशी, बसंत मेहता, भूपाल सिंह मेहता, आनंद सिंह मेहता को स्मृति चिन्ह भेंट कर उद्घाटन कार्यक्रम में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह व संचालन दीपक मेहता ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments