HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : शारदा पब्लिक स्कूल रहा कुमाऊं महोत्सव में हॉकी का...

Almora News : शारदा पब्लिक स्कूल रहा कुमाऊं महोत्सव में हॉकी का विजेता

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER ALMORA/कुमाऊं महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता शारदा पब्लिक स्कूल के नाम रही। प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

बालक जूनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल शारदा ‘बी’ और स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें शारदा ‘बी’ ने स्टेडियम को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल शारदा ‘ए’ और शारदा ‘सी’ के बीच खेला गया। जिसमें शारदा ‘ए’ ने शारदा सी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जूनियर बालक वर्ग में शारदा ‘बी’ फाइनल विजेता रही। बालिका सीनियर वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल और हॉकी क्लब अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ने हॉकी क्लब अल्मोड़ा को 4-3 से हारा कर ट्रॉफी अपने नाम करी।

बालिका जूनियर वर्ग में स्टेडियम और शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य मैच खेला गया। शारदा पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मैच में निर्णायक की भूमिका राजेंद्र कनवाल और दीपक वर्मा निभाई। हरीश सिंह कनवाल, पंकज टम्टा, किशन कुमार, कुंदन कनवाल, मेघा अलमिया, रितिक राज, बलवंत दानू, ज्योति बिष्ट, और रितिक टम्टा निर्णायक रहे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर एवं हॉकी कोच अनिता पवार ने हर्ष व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

बागेश्वर : प्रधानाध्यापिका ने पांच हजार मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments