HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा, आम जनता से भागीदारी की अपील

अल्मोड़ा में निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा, आम जनता से भागीदारी की अपील

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल योगेन्द्र कुमार (अप्रा) ने बताया कि 16 नवम्बर, 2021 को प्रातः 10ः15 बजे से चौघानपाटा अल्मोड़ा से शहीदों के घर-आंगन से मिट्टी एकत्रित करने हेतु शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा।

पूर्व में यह कार्यक्रम 15 नवम्बर, 2021 को प्रस्तावित था जिसे अब संशोधित करते हुए 16 नवम्बर, 2021 को प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरूआत विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा चौघानपाटा गांधी पार्क से फ्लैग ऑफ कर किया जायेगा। उन्होंने शहर के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि शहीद सम्मान यात्रा के शुभारम्भ होने के अवसर पर प्रातः 10ः45 बजे अधिक से अधिक संख्या में चौघानपाटा में उपस्थित होकर शहीदों का सम्मान बढ़ाने की अपील की हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की अपनी एक यात्रा के दौरान कहा था कि इस राज्य में देवताओं के चार धाम हैं, लेकिन इसके अलावा यहां पंचम धाम और भी होना चाहिए- सैनिक धाम। उन्होंने कहा था कि इस धरती ने देश की रक्षा में अपने हजारों सपूतों की जान गंवाई है और उनके सम्मान में यहां एक सैनिक धाम होना चाहिए। पीएम की इस सोच को जमीन पर उतारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैनिक धाम बनाने की शुरुआत कर दी थी। अब इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इसके अंतर्गत उत्तराखंड के सभी वीर शहीदों के घर पर पहुंचकर उनके घर—आंगन से मिट्टी ली जाएगी। इसका उपयोग सैनिक धाम के निर्माण में किया जाएगा। इससे वीर शहीदों के परिवार और पूरे प्रदेश की जनता सैनिक धाम से भावनात्मक रूप से जुड़ाव अनुभव करेगी।

अब तक हम प्रदेश के लगभग 2 हजार वीर शहीदों के परिवारों की पहचान हो चुकी है। अन्य वीर शहीदों के विषय में भी जानकारी की जा रही है। शासन द्वारा तय किया गया है कि यात्रा तक जितने शहीद परिवारों की जानकारी उपलब्ध होगी, उन तक पहुंचा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments