HomeUttar Pradeshउत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पहली बार पारा 3°C पहुंचा, 11...

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पहली बार पारा 3°C पहुंचा, 11 जिलों में कोल्ड वेव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

UP News | हिमालय में हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 12 जिलों में पारा 7 डिग्री से नीचे आ गया है। अयोध्या का न्यूनतम तापमान बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 3°C पहुंच गया। यह प्रदेश में इस सीजन का सबसे कम पारा रहा है। एक दिन पहले मंगलवार-बुधवार की रात अयोध्या का पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार सुबह से 11 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चल रही है। 26 शहरों में घना कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 15 दिसंबर यानी अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव चलेगी। इससे गलन और बढ़ेगी।

अयोध्या का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री कम – रामनगरी अयोध्या में 2 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे गलन बढ़ गई है। वहीं गुरुवार रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार- अगले 24 घंटे में अयोध्या में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

वाराणसी में सुबह पारा 10 डिग्री – वाराणसी में सुबह के समय हल्की धूप निकली है। बुधवार को दिन में करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 24.3 और रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है- दिन में आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट होगी।

मथुरा में अलाव जले, पारा 7 डिग्री – मथुरा में मौसम साफ है। धूप निकली है। गुरुवार सुबह शहर का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि कल से 1 डिग्री कम है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मेरठ का कोहरा छाया, न्यूनतम पारा 7.6°C – मेरठ में हल्का कोहरा छाया हुआ है। 10 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.4°C और न्यूनतम तापमान 7.6°C दर्ज किया गया। तेज हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। अभी बारिश के आसार नहीं है।

लखनऊ में ठंड हवाओं से गलन बढ़ी – लखनऊ में ठंड हवाओं के असर से गलन बढ़ गई है। कोहरा छाया हुआ है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है- गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है।

मुजफ्फरनगर का पारा 5 डिग्री पहुंचा – मुजफ्फरनगर में सर्दी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहर की हवा साफ है। AQI 100 से नीचे आ गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें और गर्म कपड़े पहनें।

पीलीभीत में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर – पीलीभीत में सुबह से घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 20 मीटर रह गई है। डीएम संजय कुमार सिंह ने अलग-अलग स्थान पर अलाव जलाने के निर्देश जारी किए हैं।

सामान्य से नीचे आया तापमान – मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी भारत के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। बुधवार को यूपी का औसत अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या होती है कोल्ड वेव – SN सुनील पांडेय ने बताया- सामान्य से अधिक ठंड की स्थिति में कोल्ड वेव की स्थिति बनती है। मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर तब मानी जाती है, जब जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 4-5 डिग्री नीचे चला जाता है। कोल्ड वेव हेल्थ के लिए ये बहुत खतरा मानी जाती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments