HomeBreaking Newsमुंबई से लौटे ऊधमसिंह नगर में सात लोग और कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से लौटे ऊधमसिंह नगर में सात लोग और कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को सात और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। ये लोग मुंबई से ट्रेन से आए थे। इन सभी को पंतनगर के पटेल भवन में क्वारंटीन किया गया था। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 57 हो गई है। कुमाऊं मंडल के लिए महाराष्ट्र का मुंबई शहर कोरोना का वाहक बनता जा रहा है। बुधवार को भी जिले में मुंबई से लौटे सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी लोग विगत 21 मई को महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए हरिद्वार पहुंचे थे।

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से
click now

जहां से बसों से राधा स्वामी सत्संग भवन लाया गया था। मुंबई से पहुंचे सभी लोगों को पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इनमें 78 लोगों के 24 मई को सैंपल लिए गए थे। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि बुधवार को इनमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें पिथौरागढ़ जिले के 30 वर्षीय व 28 वर्षीय दो युवक,सितारगंज के 30 वर्षीय, 17 वर्षीय और 32 वर्षीय तीन युवक, चंपावत जिले का 28 वर्षीय एक युवक और खटीमा का 27 वर्षीय एक युवक शामिल हैं। बता दें कि जिले में अब तक मिले कुल 57 पॉजिटिव केसों में सर्वाधिक 36 केस महाराष्ट्र के हैं।

महाराष्ट्र से आए लोगों में से पिछले चार दिन में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ गई है। जिले से अब तक करीब साढ़े तीन हजार लोगों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे जा चुके हैं।

सीएनई मीडिया हाउस की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अब हर रोज घर बैठे जीतो में आज के सवाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments