HomeUttarakhandAlmoraAlmora : रा.ज.सेवा समिति ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण

Almora : रा.ज.सेवा समिति ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण

ADVERTISEMENTS

⏩ विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर 111 पौध लगाने का लक्ष्य

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

​समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय राष्ट्रीय जन सेवा समिति अल्मोड़ा ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के तहत वर्तमान मानसून सीजन में 111 वृक्ष पौध लगाने का संकल्प लिया है। व्यापक उद्देश्यों को लेकर समिति की ओर से अध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर फलसीमा के निकट कालिका मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

उल्लेखनीय है कि बरसात का मौसम पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए उत्तम माना जाता है। इन दिनों बरसात के चलते जहां धरती को नमी प्राप्त होती है, वहीं किसी भी स्थान पर पौधा लगाने से वह शीघ्रता से अपनी जड़ें जमा लेता है। विगत काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही राष्ट्रीय जनसेवा समिति ने वृक्षारोपण कर इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए संस्था के बैनर तले इस मौसम में 111 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जिसमें तय हुआ है कि संस्था फलदार पौधो का रोपण भी करेगी।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 28 जुलाई को मनाया जाता है। जल, जंगल, जमीन के बिना प्रकृति अधूरी है। आज के समय में पेड़—पौधे वनस्पतियां बहुत से जीव जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं। 28 जुलाई को मनाया जाने वाले विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे जीव जंतु वनस्पतियों को बचाना है।

संस्था के महासचिव प्रकाश रावत ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही संस्था का उद्देश्य नहीं है। संस्था द्वारा फलदार पौधे स्कूलों में लगाए जायेंगे, जिसकी सुरक्षा का जिम्मा स्कूल प्रबंधक को दिया जाएगा। कई स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य से इस संदर्भ में वार्ता भी हुई है और वो इस सुरक्षा का जिम्मा लेने को तैयार भी हैं। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शोभा जोशी, महासचिव प्रकाश रावत, सरिता बिष्ट, पंकज, मनोज आदि ने पौधारोपण के साथ ही वातावरण को शुद्ध रखने का संकल्प भी लिया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments